स्कोडा ने भारत में अपना मिडसाइज SUV स्कोडा कुशाक को 28 जून को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने स्कोडा कुशाक को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में प्रदर्शित किया था। हिंदी में कुशाक का मतलब राजा या महाराजा होता है जो हुकूमत करता है। स्कोडा कुशाक मिडसाइज SUV सेगमेंट में भारतीय बाजार में कितना हुकूमत जमाता है ये कुछ दिनों में पता चल जाएगा। वैसे स्कोडा कुशाक देखने में काफी आकर्सक है और परफॉरमेंस और राइड क्वालिटी काफी दमदार है।
स्कोडा कुशाक SUV MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह ‘इंडिया 2.0’ प्रोजेक्ट के तहत डेवलप्ड पहला गाड़ी है। इस SUV के 95% फीसदी पुर्जे भारत में बनाए गए है। स्कोडा कुशाक को खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने स्कोडा कुशाक को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। आइए बताते है वो तीन वेरिएंट्स, उसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।
डायमेंशन
लंबाई - 4,225 mm,
चौड़ाई - 1,760 mm,
ऊंचाई - 1,612 mm,
व्हीलबेस - 2,651 mm,
ग्राउंड क्लियरेंस - 188mm
इंजन
कंपनी ने स्कोडा कुशाक को दो इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। जिसमे पहला 3 सिलेंडर वाला 1.0 लीटर का टीएसीआई पेट्रोल इंजन है और दूसरा 4 सिलेंडर वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन है।
इंजन - 1.0 लीटर, टीएसीआई पेट्रोल इंजन
पावर - 115 PS
टार्क - 175 Nm
ट्रांसमिशन - 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
इंजन - 1.5 लीटर, टीएसीआई पेट्रोल इंजन
पावर - 150 PS
टार्क - 250 Nm
ट्रांसमिशन - 6-स्पीड मैनुअल और 7स्पीड DSG गियरबॉक्स
फीचर्स
स्कोडा कुशाक पांच कलर ऑप्शन के साथ आता है - कैंडी व्हाइट, ब्रिलियंट सिल्वर, हनी ऑरेंज, कार्बन स्टील और टॉरनेडो रेड
स्कोडा कुशाक के इंटीरियर का बात करें तो इसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो-डिमिंग हेडलैम्प, एम्बिएंट केबिन लाइटिंग, 10-इंच टचस्क्रीन एंड्रॉययड ऑटो एंट एपल कारप्ले सिस्टम, स्कोडा 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम के साथ एक सबवूफर, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, कूल्ड ग्लवबॉक्स, इलेक्ट्रो-ऑपरेटेड और ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट मिलता है।
स्कोडा कुशाक में सेफ्टी फीचर्स का बात करे तो इसमें टॉप-स्पेक में 6-एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ऑटो हेडलैंप और वाइपर, और एक मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए है।
कीमत
स्कोडा कुशाक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख है। वहीं, इसके टॉप एंड वैरिएंट की कीमत 17.59 लाख रुपए है। स्कोडा कुशाक 3 वेरिएंट - एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में आता है। स्कोडा कुशाक के कीमत का डिटेल चार्ट दिखा रहे है।
* स्कोडा कुशाक का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस और निसान किक्स जैसे दमदार गाड़ियों से है। स्कोडा कुशाक मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट के लिए एक दमदार ऑप्शन है।



ConversionConversion EmoticonEmoticon