Citroen C5 Aircross 7 अप्रैल 2021 में भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें कई सरे आधुनिक फीचर्स दिए गए है। आइए जाने फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार में।
Citroen France ka मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी है। ये करीब 100 साल पुराना ऑटो निर्माता कंपनी है। Citroen कंपनी भारत में 7 अप्रैल को अपना पहला एसयूवी Citroen C5 Aircross लॉन्च कर दिया गया है। आइए जानते है इसके फीचर्स और कीमत के बारे मैं।
Citroen C5 Aircross को एक प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। Citroen कंपनी का प्लांट तमिलनाडु के तीरुवेल्लूर में है जहां Citroen C5 Aircross को तैयार किया जा रहा है। कंपनी Citroen C5 Aircross प्रीमियम एसयूवी का इंजन और एक्सेल का निर्माण स्थानीय प्लांट में कर रहा है।
डायमेशन
Citroen C5 Aircross का
लंबाई - 4500 mm
चौड़ाई - 1840 mm
उचाई - 1670 mm
क्राउड क्लीयरेंस - 230 mm
व्हीलबेस - 2730 mm
इंजन - 2.0 L डीजल इंजन
पॉवर - 177 Ps
टॉर्क - 400 Nm
ट्रांसमिशन - 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
फीचर्स
Citroen C5 Aircross में कई बेहतरीन फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें एडवांस एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम दिया गया है जो एयर कैबिन के प्रदूषण को मेंटेन रखता है। इसमें वातावरण में पॉल्यूशन डिटेक्ट करने की शानदार टेक्नोलॉजी मौजूद है। 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें पार्क असिस्ट फीचर दिया है जो एसयूवी को पार्क करने में आपका मदद करता है। Citroen C5 Aircross में मल्टी ड्राइव मोड के साथ ग्रिप कंट्रोल सिस्टम, पुश बटन / स्टार्ट / स्टॉप, पैनारोमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हैंड्स फ्री टेलगेट, इलेक्ट्रिकली एड्जेस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टीपल एयरबैग, फंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल जैसे कई फीचर्स दिया गया है।
मुकाबला
भारतीय बाजार में Citroen C5 Aircross का मुकाबला फॉक्सवैगन टिगुआन (Volkswagen Tiguan) और जीप कम्पास ट्रेलहॉक (Jeep Compass Trailhawk), 2021 फोक्सवैगन टिग्वान और हुंडई ट्यूसॉन जैसे एसयूवी से होगा।



ConversionConversion EmoticonEmoticon