BMW 15 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करना वाला है 2 Series Gran Coupe। आइए जाने डिटेल्स।

BMW 15 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करना वाला है 2 Series Gran Coupe। आइए जाने डिटेल्स। 

BMW 15 अक्टूबर को भारत में लॉन्च करना वाला है बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर देखने में काफी आकर्षक है। इसे लेटेस्ट स्टाइलिंग प्लेटफार्म पे तैयार किया गया है।

BMW-2series-gran-coupe-launch-date

बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे को फ्रंट व्हील ड्राइव प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। फ्रंट-व्हील-ड्राइव का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इससे कार के इंटीरियर में काफी ज्यादा स्पेस मिल जाता है। साथ ही बूट में भी काफी ज्यादा स्पेस मिलता है।

बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे को पीछे के तरफ से स्लोप रूफ दिया गया है। जिस वजह से इस कार में हेडरूम ज्यादा नहीं है। इस कार में पिलर लेस्स डोर का इस्तेमाल किया गया हैं जिसे देखने से काफी आकर्षक लगता हैं। 

बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे के आकर की बात करे तो इसकी 

लंबाई  - 4,526 मिमी

चौड़ाई - 1,800 मिमी

ऊचाई  - 1420 मिमी

व्हीलबेस - 2,670 मिमी

बूटस्पेस  - 430 लीटर

ग्राउंड क्लीयरेंस  - 152 मिमी

बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे को दो इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जाएगा। डीजल इंजन वाले का नाम 220डी ग्रैन कूपे रखा जायेगा और पेट्रोल इंजन वाले का नाम 220आई ग्रैन कूपे रखा जायेगा।

डीजल इंजन ( 220डी ग्रैन कूपे )

इंजन - 2.0-लीटर

पावर - 190hp

 पेट्रोल इंजन ( 220आई ग्रैन कूपे )

इंजन - 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 

पावर - 192hp

BMW-2series-gran-coupe-price

भारत में बीएमडब्लू 2 सीरीज़ ग्रैन कूप का कीमत लगभग 35 लाख रुपये से शुरू होने का संभावना है और टॉप वेरिएंट का कीमत लगभग 38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जा सकता है।

*बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रैन कूपे के लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास सेडान और ऑडी ए3 सेडान से होने वाला है।


Previous
Next Post »