300 kmph के रफ़्तार से दौड़ लगाने वाला स्पोर्ट्स बाइक सुजुकी हायाबुसा (Suzuki Hayabusa) 2021 भारत में हो गया है लॉन्च। आइये जानते है क्या है अपडेट सुजुकी हायाबुसा (Suzuki Hayabusa) 2021 के डिज़ाइन और फीचर्स में।

300 kmph के रफ़्तार से दौड़ लगाने वाला स्पोर्ट्स बाइक सुजुकी हायाबुसा (Suzuki Hayabusa) 2021 भारत में हो गया है लॉन्च। आइये जानते है क्या है अपडेट सुजुकी हायाबुसा (Suzuki Hayabusa) 2021 के डिज़ाइन और फीचर्स में। 

2021-Suzuki-Hayabusa

जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने भारत में अपने नए जेनरेशन सुजुकी हायाबुसा (Suzuki Hayabusa) स्पोर्ट्स बाइक को आज लॉन्च कर दिया है।


2021 सुजुकी हायाबुसा का ये तीसरा जेनरेशन है। कंपनी का कहना है की अगले महीने से सुजुकी हायाबुसा का डिलीवरी शुरू कर दिया जायेगा। कंपनी का कहना है कि 2021 सुजुकी हायाबुसा को डिज़ाइन के मामले में अधिक एयरोडायनामिक बनाया गया है जो इस बाइक को पहले से अधिक स्टेबिलिटी और रफ्तार प्रदान करता है। बाइक में कई जगह कट और क्रीज के साथ एयर वेंट दिया गया हैं जो हवा से होने वाले प्रतिरोध को कम करने में मदद करता हैं। 2021 सुजुकी हायाबुसा को बीएस-6 उत्सर्जन मानकों के मुताबिक विकसित किया गया है। कंपनी ने 2021 सुजुकी हायाबुसा को 3 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है। 


कंपनी ने सुजुकी हायाबुसा के फर्स्ट जनरेशन मॉडल को भारत में 1998 में लॉन्च किया था. जो 2007 में भारत के बाजारों में लाया गया था।  कंपनी ने इसके बाद इसका सेकंड जनरेशन मॉडल 2008 में निकला था जो लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया. अब कंपनी इसके थर्ड जनरेशन मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया है। आइये जानते है सुजुकी हायाबुसा के नए जेनरेशन के फीचर्स और कीमत के बारे में। 


डाइमेंशन

  1. लंबाई - 2180 mm
  2. चौड़ाई - 735 mm
  3. ऊंचाई - 1165 mm
  4. फ्यूल रिज़र्व - 20 L
  5. ग्राउंड क्लीयरेंस - 125 mm
  6. व्हीलबेस - 1480 mm

2021-Suzuki-Hayabusa-engine-specification

इंजन 

  1. इंजन - 1,340 सीसी इनलाइन चार-सिलेंडर इंजन
  2. पावर - 190 PS @ 9700 rpm
  3. टार्क - 150 Nm @ 7000 rpm
  4. टॉप स्पीड - 300 kmph


फीचर्स 

  1. सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  2. संशोधित एयर इनटेक
  3. इंटेलिजेंट राइड सिस्टम (S.I.R.S) के साथ प्री-सेट पैटर्न
  4. पाँच ड्राइव मोड
  5. एबीएस
  6. इंजन ब्रेक कंट्रोल
  7. एंटी-लिफ्ट कंट्रोल
  8. एक्टिव स्पीड लिमिटर
  9. पावर मोड सेलेक्टर
  10. क्रूज़ कंट्रोल

2021-Suzuki-Hayabusa-price

कीमत 

2021 सुजुकी हायाबुसा (2021 Suzuki Hayabusa) स्पोर्टबाइक को 16.40 लाख रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। पिछले मॉडल की तुलना में न्यू जेनरेशन हायाबुसा लगभग 3 लाख रुपये ज्यादा है। 


*सुजुकी हायाबुसा स्पोर्टबाइक के चाहने वाले काफी स्टार कलाकार जैसे सलमान खान से लेके और कई सारे लोग है।



Previous
Next Post »