Mercedes Benz India ने नई GLA SUV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 42.10 लाख रुपये है।
Mercedes-Benz India ने भारत में अपनी 2021 GLA SUV को पेश कर दिया है और साथ में परफॉर्मेंस स्पेसिफिकेशन वाला AMG GLA 35 मॉडल को भी लॉन्च किया हैं। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 42.10 लाख रुपये से लेकर 57.30 लाख रुपये तक जाएगा।
GLA 35 AMG कंपनी की तीसरी मेड इन इंडिया AMG कार है जिसका निर्माण महाराष्ट्र के चाकन प्लांट में किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के वजह से इसको लॉन्च करने में देरी किया गया।
कंपनी ने GLA एसयूवी के लिए पिछले महीने ही बुकिंग लेने की शुरुआत कर दी थी। कंपनी ने 2021 GLA एसयूवी को भारतीय बाजार में 3 वेरिएंट से साथ लॉन्च किया है। आइये जानते है वेरिएंट और कीमत के बारे में।
GLA 200 वेरिएंट की कीमत 42.10 लाख रुपये,
GLA 220d वेरिएंट की कीमत 43.7 लाख रुपये,
GLA 220d 4Matic वेरिएंट की कीमत 46.7 लाख रुपये है।
AMG GLA 35 की एक्स-शोरूम कीमत 57.30 लाख रुपये है।
नई जनरेशन Mercedes GLA SUV को बीएस6 अवतार और कई सरे बदलाव के साथ लॉन्च किया गया है। Mercedes Benz के नई GLA SUV की बात करे तो ये कंपनी के अन्य बड़ी एसयूवी GLC या फिर GLE के लुक जैसा ही होगा। रीडिजाइन्ड ग्रिल और बंपर्स के अलावा नई GLA में नई मल्टी बीम हेडलाइट और रीवर्क्ड टेललाइट भी दिखाई देगी। वहीं इसका व्हील साइज 17 से 19 इंच तक का होगा। नई जनरेशन मर्सिडीज जीएलए एसयूवी में 2729 mm का व्हीलबेस दिया गया है साथ है अब 1037 mm का बड़ा हेडरूम भी मिलयेगा। नई जीएलए जो पहले से कहीं अधिक आक्रामक, बोल्ड दिखने वाला और तकनीक से भरा हुआ बनाया गया है।
इंजन
नई Mercedes GLA SUV में 1.3 लीटर फोर-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और एक 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड फोर-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है। वहीं GLA 35 AMG वेरिएंट में 2.0 लीटर फोर-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है।
इंजन - 1.3 L पेट्रोल इंजन
पावर - 161 bhp
टार्क - 250 Nm
इंजन - 2.0 L डीजल इंजन
पावर - 188 bhp
टार्क - 400 Nm
इसका पेट्रोल यूनिट 7-स्पीड DCT यूनिट से लैस है। वहीं, इसका डीजल इंजन 8-स्पीड G-ट्रॉनिक ऑटोमेटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट से लैस है।
AMG GLA 35
इंजन - 2.0 L पेट्रोल इंजन
पावर - 302 bhp
टार्क - 400 Nm
इसका इंजन 8-स्पीड DCT ऑटोमैटिक यूनिट से लैस है। इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है।
https://gaddiguru7.blogspot.com/2021/04/citroen-c5-aircross.html
फीचर्स
अगर बात करें फीचर्स की तो नई Mercedes GLA SUV में नया डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एक नया इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दिया जाएगा। दोनों ही स्क्रीन 10.25 इंच के होंगे।अगर बात करें डिजिटल इंफोटेनमेंट ग्रिल की तो इसमें मर्सिडीज का नया MBUX सिस्टम ऑफर किया जाएगा जो
Apple CarPlay और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करता है।
नई Mercedes GLA SUV में रडार बेस्ड एक्टिव ब्रेकिंग असिस्ट, सात एयरबैग, पेडेस्ट्रियन सेफ्टी के लिए एक्टिव बोनेट, हिल स्टार्ट असिस्ट,
64 कलर की डिमेबल एम्बियंट लाइटिंग, डुअल जोन टेम्परेचर कंट्रोल, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जिंग पैड,
पैनोरैमिक सनरूफ, यूएसबी-सी पोर्ट और इलेक्ट्रिक असिस्ट टेलगेट दिया गया है। इस GLA SUV के केबिन में सीट्स के लिए नई लेदर अपहोस्ट्री दिया जाएगा साथ ही अपडेटेड इंटीरियर कलर स्कीम भी ग्राहकों को मिलेगा।


ConversionConversion EmoticonEmoticon