Maruti Suzuki Alto
Maruti Suzuki की Alto 800 जून 2020 में बेस्ट सेलिंग कार के लिस्ट में टॉप पे है।
जून महीने में टोटल 7,298 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है।
अगर आप तीन लाख रुपये से भी कम कीमत में एक बेहतर परफोर्मशन और सर्विस वाली कार खरीदना चाहते है तो ये कार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इंजन - इसमें 796 सीसी, 3-सिलिंडर, 12-वाल्व, BS-6 इंजन दिया गया है। ये 2 इंजन पेट्रोल और सीएनजी ऑप्शन के साथ आता है।
परफॉरमेंस - इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 48PS की मैक्सिमम ताकत और 3500 आरपीएम पर 69Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
Hyundai Creata
हुंडई कंपनी का क्रेटा जून 2020 में बेस्ट सेलिंग कार के लिस्ट में दूसरे नंबर पे आता है।जून महीने में टोटल 7207 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है।
हुंडई क्रेटा एक स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) है। नई हुंडई क्रेटा 16 मार्च 2020 को लांच हुए है जो देखने में काफी बढ़िया है। इसमें काफी सरे नई फीचर ऐड किये गए है।
इंजन - हुंडई क्रेटा पेट्रोल और डीजल दोनों में आता है। डीजल इंजन 1493 cc का आता है और पेट्रोल इंजन 1497 cc और 1353 cc का आता है जो डिपेंड करता है मॉडल पे।
प्राइस - हुंडई क्रेटा की प्राइस Rs. 9.99 - 17.2 लाख के बीच है। ये दिल्ली
exshowroom प्राइस है।
Kia Seltos
किआ मोटर्स का एसयूवी सेल्टोस जून 2020 में बेस्ट सेलिंग कार के लिस्ट में तीसरे नंबर पे आता है। जून महीने में टोटल 7,000 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है।
किआ मोटर्स ने अपने एसयूवी सेल्टोस में फीचर लिस्ट को अपग्रेड करके लांच किया है। कंपनी ने इसमें 30 से ज्यादा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी फीचर्स दिया है। कंपनी ने इसे यूवीओ कनेक्ट नाम दिया है।
किआ सेल्टोस और हुंडई क्रेटा फीचर्स के मामले में लगभग सामान्य है पर एक फीचर टेलीस्कोपिक एडजस्ट स्टेयरिंग जो किया सेल्टोस में है ये फीचर ड्राइव करने वालो के लिए एक अच्छा फीचर है मेरे हिसाब से।
प्राइस - किया सेल्टोस की प्राइस Rs. 9.89 - 17.34 लाख के बीच है। ये दिल्ली
exshowroom प्राइस है।
Maruti Suzuki Wagon R
Maruti Suzuki की Wagon R जून 2020 में बेस्ट सेलिंग कार के लिस्ट में चौथे स्थान पे है। जून महीने में टोटल 6,972 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है।
मारुति वैगन आर में आपको सबसे ज्यादा हाइट मिलता है, इसके कॉम्पिटिटर के तुलना में, जो ज्यादा हाइट वाले लोगो के लिए सही है।
इंजन - मारुति वैगन आर पेट्रोल और CNG इंजन के साथ आता है। मारुति कंपनी ने
1.2 Litre पेट्रोल इंजन पहली बार वैगन आर में लगाया है। वैगन आर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आता है।
प्राइस - मारुति वैगन आर की प्राइस Rs. 4.45 - 5.94 लाख के बीच है। ये दिल्ली
exshowroom प्राइस है।
Maruti Suzuki Dzire
मारुति की डिज़ायर जून 2020 में बेस्ट सेलिंग कार के लिस्ट में पांचवे स्थान पे है। जून महीने में टोटल 5,834 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई है।
इंजन - मारुति की डिज़ायर में अब 1.2L ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन मिलता है। जिसके कारण इसके इंजन और माइलेज पहले से बेहतर हो गया है। डिज़ायर 1197 CC क्यूबिक कैपेसिटी के साथ आता हैं। इसमें आपको मॉनल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन मिलता है।
प्राइस - मारुति डिज़ायर का प्राइस Rs.5.89 - 8.8 लाख के बीच है। ये दिल्ली
exshowroom प्राइस है।





ConversionConversion EmoticonEmoticon