आइये जाने New Honda city 2020 के बारे में
हौंडा कंपनी अपने 5th जनरेशन हौंडा सिटी को लांच करने वाला है जो BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आएयेगा। कंपनी इसे तीन वेरिएंट वी, वीएक्स और ज़ेडएक्स में लांच कर रहा है। न्यू होंडा सिटी का डिजाइन और लुक पहले से काफी स्पोर्टी हो गया है। साथ ही नई सिटी पहले की तुलना में बढ़ा है और इसका केबिन स्पेस ज्यादा है। अपने सेगमेंट में नई होंडा सिटी की लंबाई 4549 mm के साथ सबसे ज्यादा है और चौड़ाई 1748 mm है।कार के इंटीरियर पे नज़र डेल तो इसमें हाई क्वालिटी वाला लेदर का इस्तेमाल किया गया है। कार में लग्जरी फील कराने के लिए इसमें सेंटर आर्मरेस्ट, रियर एसी वेंटीलेशन और रियर सन शेड जैसे सुविधा दिया जा रहा है। अपने सेगमेंट में नया होंडा सिटी सबसे बढ़ा होने के कारण इसमें बेस्ट-इन-क्लास नी-रूम और लेगरूम मिल रहा है। इसमें आपको 506 लीटर का बूट स्पेस मिल रहा है।
अब बात करते है इसके फीचर्स (Features) के बारे में
5th जनरेशन हौंडा सिटी TCU (टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट) के साथ नेक्सट जेनरेश होंडा कनेक्ट टेक्नोलॉजी के साथ आ रहा है। जिसके कारण आपको अलेक्सा रिमोट कपैबिलिटी और 32 से ज्यादा नए कनेक्टेड फीचर्स मिलता हैं। नई सिटी भारत में अलेक्सा रिमोट कपैबिलिटी के साथ आने वाला पहला कार है। इसके जरिए आप कार के बारे में बहुत सरे बातें जान सकते है जैसे कार का दरवाजा लॉक हैं या नहीं इसका पता लगाना, अगर कार चोरी हो जाये तो कार को ट्रैक करने का ऑप्शन, सिक्यूरिटी अलर्ट, ऑटो क्रैश नोटिफिकेशन के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे कई सरे फीचर्स दिया गया है।
अब बात करते है इसके सेफ्टी (Safety) के बारे में
5th जनरेशन हौंडा सिटी के बात करे तो इसमें आपको 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), वीइकल स्टैबिलिटी असिस्ट (VSA), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर कैमरा, ऑटो हेडलैम्प्स व वाइपर्स जैसा फीचर दिया गया है।
** नई हौंडा सिटी इस साल के अगस्त महीने में लांच होगा। इस कार का टक्कर मारुति सियाज, ह्यूंदै वरना, स्कोडा रैपिड, फोक्सवैगन वेंटो और टोयोटा यारिस जैसे करो से हो सकता है। माना जा रहा है की पेट्रोल इंजन का माइलेज 12-14km/l सिटी में और 17-19km/l हाईवे में मिलयेगा। डीजल इंजन का माइलेज 16km/l सिटी में और 20-22km/l हाईवे में मिलयेगा।

ConversionConversion EmoticonEmoticon