केटीएम (
KTM)और हसकवर्णा (
Husqvarna) कंपनी इलेक्ट्रिक साइकिल बनाने वाले कंपनी स्टेसाइक (
Stacyc) के साथ मिल के दो इलेक्ट्रिक साइकिल लांच किया है। स्टेसाइक (
Stacyc) ने केटीएम (
KTM) और हसकवर्णा (
Husqvarna) के दो रेप्लिका साइकिलों का मॉडल पेश किया है। इनमे 12ई ड्राइव और 16ई ड्राइव बैलेंस इलेक्ट्रिक साइकिल शामिल हैं। 12ई ड्राइव में 12 इंच के व्हील जबकि 16ई ड्राइव में 16 इंच के व्हील लगाए गए हैं। केटीएम ने ये पहला इलेक्ट्रिक साइकिल लांच किया है और जल्दी ही इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल भी लांच करने वाला है। इन दोनों साइकिलों को पूरा चार्ज होने में 40-60 मिनट का समय लगता है। फुल चार्ज होने के बाद इन्हे 30 से 60 मिनट तक चलाया जा सकता है। इनके बैटरी को निकला जा सकता है और सुविधा अनुसार कही भी चार्ज किया जा सकता है। इन साइकिलों के शीट को 13 से 17 इंच तक एडजस्ट कर सकते है जिसके कारण सभी उम्र के लोग इसे इस्तेमाल कर सकते है। 12ई ड्राइव साइकिल की कीमत 49,000 रुपये और 16ई ड्राइव की कीमत 64,100 रुपये है।
अब बात करते है इन साइकिलों के खूबी के बारे में विशेष में :
केटीएम 12ई ड्राइव
१) लिथियम आयन बैटरी साथ चार्जर
२) क्विक डिसकनेक्ट / कनेक्ट बैटरी
३) 20Vmax वोल्टेज (18Vnom)
४) 2Ah
५) 30 – 60 min. रन टाइम
६) 30 – 60 min. चार्ज टाइम
७) थ्री पावर सिलेक्शन मोड : लौ/ट्रेनिंग मोड - 5 mph; मध्यम/ट्रांज़िशनल मोड - 7 mph; हाई/एडवांस्ड मोड - 9 mph
केटीएम 16ई ड्राइव
१) लिथियम आयन बैटरी विथ चार्जर
२) क्विक डिसकनेक्ट / कनेक्ट बैटरी
३) 20Vmax वोल्टेज (18Vnom)
४) 4Ah
५ ) 30 – 60 min. रन टाइम
६) 45 – 60 min. चार्ज टाइम
७ ) थ्री पावर सिलेक्शन मोड : लौ/ट्रेनिंग मोड - 5 mph; मध्यम/ट्रांज़िशनल मोड - 7.5 mph; हाई/एडवांस्ड मोड - 13 mph
रोचक तथ्य :
स्टेसाइक (STACYC) एक ओरिजिनल और पेटेंटेड इलेक्ट्रिक बैलेंस बाइक ब्रांड है जो केटीएम (KTM) और हसकवर्णा (Husqvarna) कंपनी के साथ मिल के बच्चो के लिए इलेक्ट्रिक साइकिल लांच कर रहा है।
केटीएम और हसकवर्णा कंपनी 12ई और 16ई इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल लांच कर रहा है अगस्त महीने में।
This is dummy text. It is not meant to be read. Accordingly, it is difficult to figure out when to end it. But then, this is dummy text. It is not meant to be read. Period.
ConversionConversion EmoticonEmoticon