Nissan कंपनी की Nissan Magnite सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कॉन्सेप्ट भारत में आने को है तैयार

Nissan कंपनी की Nissan Magnite सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कॉन्सेप्ट भारत में आने को है तैयार

आइये जाने इसके डिज़ाइन, फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में 


nissan-magnite-compact-SUV


जापानी मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल निर्माता निसान (Nissan) कंपनी ने निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कॉन्सेप्ट को भारत में पेश कर दिया है। निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) की लॉन्चिंग साल 2021 की शुरुआत में किया जाएगा। यह निसान कंपनी का भारतीय बाजार में सबसे छोटा और सबसे सस्ता एसयूवी होगा।

डिज़ाइन - निसान मैग्नाइट का डिज़ाइन काफी अग्रेसिव है। इसका फ्रंट ग्रिल देखने में काफी बड़ा है और ग्रिल के दोनों साइड क्रोम लाइनिंग दिया गया है। साथ ही हेडलाइट और फॉगलैम्प पर भी क्रोम लाइनिंग दिया गया है। इसके बंपर पर स्किड प्लेट लगाया गया है जो देखने में SUV वाला फील देता है।

इसमें फ्लोटिंग बैक रूफलाइन, स्वेल्ट एलईडी टेल लाइट्स, यूजेबल रूफ रेल्स, रूफ इंटीग्रेटेड स्पॉइलर,बड़े व्हील आर्च जैसे लुक मिलता है। निसान मैग्नाइट का ओवरऑल लुक काफी बोल्ड और स्पोर्टी है।

फीचर्स - निसान मैग्नाइट में फीचर्स का बात करे तो इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपॉर्ट के साथ आएगा। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।


nissan-magnite-compact-SUV


इंजन - निसान मैग्नाइट में है -
1.0L, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जो 
99bhp पावर
160Nm टार्क जेनरेट करता है।
6-स्पीड मैन्युअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है।

कीमत - निसान मैग्नाइट का कीमत 5.25 लाख रुपये से शुरू होने का उम्मीद है। मैग्नाइट के ऑटोमैटिक वेरियंट कीमत भी 6 लाख रुपये से काम होने का उम्मीद है।

नोट - भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद निसान मैग्नाइट का मुकाबला टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon), महिंद्रा KUV100 NXT (Mahindra KUV100 NXT), ह्यूंदै वेन्यू (Hyundai Venue) और Kia की आने वाली कार सोनेट (Sonet) से होने वाला है।
Previous
Next Post »