किया मोटर्स की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सॉनेट भारत में लांच होने को है तैयार। 7 अगस्त को होगा ग्लोबल डेब्यू
दक्षिण कोरिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी किआ मोटर्स ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सॉनेट भारत में लांच करने जा रहे है। किआ मोटर्स की सॉनेट भारत में सेल्टोस के बाद दूसरा कार होगा। किया सॉनेट को नोएडा ऑटो एक्सपो 2020 में पहली बार पेश किया गया था।
आइए जाने इसकी फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में
फीचर्स - किआ सॉनेट देखने में काफी प्रेमियम और स्पोर्टी लुक देता है। सोनेट में किआ के सिग्नेचर-स्टाइल एलिमेंट्स जैसे कि फ्रंट टाइगर-नोज ग्रिल और थ्री-डायमेंशनल 'स्टेप-वेल' जियोमेट्रिक ग्रिल मेश के साथ एक बोल्ड और डायनामिक डिजाइन दिया गया है। साइड में ब्लैक-आउट पिलर्स, स्लोपिंग रूफलाइन और बोल्ड शोल्डर क्रीज दिया गया है। पीछे की बात करे तो इसमें रैप-अराउंड टेललैम्प होंगे, जो एक पतली रिफ्लेक्टर स्ट्रिप से जुड़ा हैं।
किआ सॉनेट में आपको मिलता है 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, किआ की UVO कार कनेक्टेड टेक्नॉलजी, पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा।
इंजन - किआ सॉनेट 3 इंजन विकल्पों के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
1 ) 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन जिसमे डुअल-क्लच आटोमेटिक ट्रांसमिशन होगा
3 सिलेंडर इंजन, 120 BHP, 172 nm Torque
2 ) 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन जिसमे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होगा
4 सिलेंडर इंजन, 83 BHP, 115 nm Torque
3 ) 1.5-लीटर डीजल इंजन जिसमे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन होगा
4 सिलेंडर इंजन, 90 BHP, 220 nm Torque
कीमत - किआ सॉनेट के कीमत की बात करे तो अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। 7 अगस्त का इसकी कीमत का पता चल जायेगा और आप बुकिंग भी कर सकेंगे।
उम्मीद किया जा रहा है कि किआ सोनेट की एक्स-शोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये से 11.5 लाख रुपये के बीच रहेगा।



ConversionConversion EmoticonEmoticon