MG Motor की 7 सीटर प्रीमियम एसयूवी एमजी ग्लॉस्टर जल्द होने जा रही है लॉन्च आइए जाने विश्तार में

 MG Motor की 7 सीटर प्रीमियम एसयूवी एमजी ग्लॉस्टर जल्द होने जा रही है लॉन्च आइए जाने विश्तार में 

एमजी मोटर भारतीय बाजार में अपना तीसरा प्रॉडक्ट एमजी ग्लॉस्टर लॉन्च करने जा रहा है। इसे फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च करने का उम्मीद है। एमजी ग्लॉस्टर को पहली बार भारत में ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था।

MG-gloster-7seater-SUV

एमजी ग्लॉस्टर चीन में बिकने वाला मैक्सस डी90 (Maxus D90) पे आधारित है। यही एसयूवी LDV D90 के नाम में भी बेचा जाता है। एमजी मोटर चीन के SAIC मोटर के स्वामित्व वाला ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी है। MG, Maxus, LDV SAIC  कंपनी के सब ब्रांड्स है।

आइये जाने एमजी ग्लॉस्टर के फीचर्स, इंजन और प्राइस के बारे में

डिज़ाइन और फीचर्स - एमजी ग्लॉस्टर देखने में बोल्ड और शानदार फीचर्स के साथ आने वाला है। फ्रंट की बात करे तो इसमें क्रोम स्लैट्स के साथ बड़ी ऑक्टागोनल ग्रिल, LED डीआरएल के साथ स्वेप्टबैक LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, राउंड क्रोम बेजल के साथ फॉग लैम्प और स्कल्प्टिड बंपर मिलता है। साथ में  विंडो लाइन के चारों ओर क्रोम, रूफ रेल्स, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, क्रोम डोर हैंडल्स मिलता है।

एमजी ग्लॉस्टर में 10.1-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो  ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ कनेक्ट हो सकता है। इसमें आपको एमजी की कनेक्टेड कार आईस्मार्ट टेक्नॉलजी मिलता है साथ में फ्लैट बॉटम 3-स्पोक स्टीयरिंग वील, वॉइस कमांड, सनरूफ और लेदर सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर मिल सकता है।

एमजी ग्लॉस्टर भारत में दो इंजन ऑप्शन के साथ आने का उम्मीद है।

MG-gloster-engine-specification

इंजन - 2.0-लीटर बाइ-टर्बो डीजल इंजन

पावर - 218 PS

टार्क - 480 Nm

गियरबॉक्स - 8-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स


इंजन  - 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन

पावर - 220 PS

टार्क - 360 Nm

गियरबॉक्स - 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

कीमत  -  एमजी ग्लॉस्टर का कीमत 35 लाख रुपये के आसपास हो सकता है।

MG-gloster-price-launch-date

* एमजी ग्लॉस्टर का मुकाबला भारतीय बाजार में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner), महिंद्रा अल्टूरस जी4 (Mahindra Alturas G4) और फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour) जैसी एसयूवी से होगा।

Previous
Next Post »