महिंद्रा लॉन्च करने वाली है बिलकुल नये अवतार में अपनी मशहूर ऑफरोडिंग एसयूवी महिंद्रा थार 2020। आइये जाने इस दमदार और बोल्ड लुक एसयूवी के बारे में।
महिंद्रा थार 2020 को बीएस6 नॉर्म्स, नए डिजाइन, मॉडर्न इंटीरियर और नए इंजन के साथ लॉन्च किया जायेगा। आइये जाने इसके डिज़ाइन, फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में।
महिंद्रा थार 2020 नए चेसिस और नए बॉडी पैनल के साथ आएगा। महिंद्रा थार में बड़ा केबिन स्पेस दिया गया है। जिससे आपको केबिन के अंदर ज्यादा स्पेस का अनुभव होगा।
नए महिंद्रा थार 2020 में आपको मल्टीपल रूफ का ऑप्शन मिलता है। इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी दिया जायेगा। इसके अलावा नए महिंद्रा थार ६ कलर ऑप्शन के साथ आएगा।
फीचर्स - महिंद्रा थार 2020 में लुक और फीचर्स के मामले में कई सारा अपडेट किया गया है। इसमें 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्राइड ऑटो और ऐपल कार प्ले से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा रूफ माउंटेड स्पीकर्स, स्टियरिंग माउंटेड कंट्रोल, ड्यूल एयरबैग्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा दिया गया है।
महिंद्रा थार 2020 में आपको मल्टीपल रूफ का ऑप्शन मिलता है। इसमें आपको हार्ड टॉप, सॉफ्ट टॉप के साथ पहली बार कनवर्टिबल टॉप का विकल्प भी दिया जायेगा।
इंजन - नए महिंद्रा थार 2020 को 2 इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जायेगा।
पेट्रोल इंजन
इंजन - 2.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन
पावर - 150bhp
टार्क - 320Nm
गियरबॉक्स - 6 स्पीड मैन्युअल (स्टैंडर्ड) और 6 स्पीड आटोमेटिक गियरबॉक्स (ऑप्शनल)
डीज़ल इंजन
इंजन - 2.2-लीटर, mHawk डीजल इंजन
पावर - 132bhp
टार्क - 300Nm
गियरबॉक्स - 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड टार्क कनवर्टर आटोमेटिक गियरबॉक्स
* नए महिंद्रा थार का बुकिंग 2 अक्टूबर 2020 से शुरू होगा। कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है पर अनुमान लगाया जा रहा है की कीमत 9.49 - 12.49 लाख के आस पास रहेगा।
* महिंद्रा थार को टक्कर देने मारुती का जिम्नी आने वाला है भारतीय बाजार में जो काफी अच्छा कॉम्पेटेटर बन सकता है। जिम्नी का पहला झलक आपको ऑटो एक्सपो 2020 में देखने को मिला होगा।



ConversionConversion EmoticonEmoticon