हुंडई ने लॉन्च किया वेन्यू का iMT और स्पोर्ट ट्रिम वेरिएंट। आइये जाने डिटेल्स।
हुंडई ने लांच किया है अपने मशहूर कॉम्पैक्ट SUV Venue को बिलकुल नया इंटेलिजेंट मैन्युअल ट्रांसमिशन (iMT) टेक्नोलॉजी के साथ जो बिना क्लच के चलेगा। और साथ में स्पोर्ट ट्रिम वेरिएंट भी।
इंटेलिजेंट मैन्युअल ट्रांसमिशन (iMT) टेक्नोलॉजी - iMT टेक्नोलॉजी एक क्लच-लेस सिस्टम है। इसमें आप मैन्युअली गियर बदलते है पर इस दौरान क्लच पेडल का जरूरत नहीं पड़ता है।
iMT गियरबॉक्स टेक्नॉलजी में गियर लीवर के साथ एक 'इंटेन्शन सेंसर' लगा होता है। जब ड्राइवर गियर बदलने वाला होता है, तो सेंसर इसकी सूचना ट्रांसमिशन कंट्रोल यूनिट (TCU) को देता है। इसके बाद टीसीयू हाइड्रॉलिक प्रेशर बनाने के लिए हाइड्रॉलिक एक्चुएटर के लिए सिग्नल भेजता है। क्लच ट्यूब के जरिए हाइड्रॉलिक प्रेशर कॉन्सेंट्रिक स्लेव सिलिंडर (CSC) को जाता है। CSC इस प्रेशर का इस्तेमाल क्लच और प्रेशर प्लेट को कंट्रोल करने में करता है। इससे क्लच इंगेज और डिसइंगेज होता है।
iMT गियरबॉक्स टेक्नॉलजी का पहली बार भारतीय बाजार में किसी वाहन पे इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नॉलजी का उपयोग सिर्फ दो वेरिएंट में किया गया है। एक है sx और दूसरा है SX(O)। दोनों ही पेट्रोल इंजन के साथ आता है।
इंजन - 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन
पावर - 118 bhp
टार्क - 172 Nm
कीमत - SX 9.99 लाख | SX(O) 11.08 लाख
इसे तीन वेरियंट SX, SX(O) और SX+ में लॉन्च किया गया है। नया स्पोर्ट ट्रिम में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया हैं। पेट्रोल इंजन का ऑप्शन तीनों वेरियंट में मिलेगा। इस इंजन के साथ वेन्यू स्पोर्ट के SX+ वेरियंट में 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और बाकी दोनों वेरियंट में नया iMT गियरबॉक्स दिया गया है। डीजल इंजन वेन्यू स्पोर्ट के सिर्फ SX और SX(O) वेरियंट में ही मिलेगा, जिसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया गया है।



ConversionConversion EmoticonEmoticon