हस्कवरना (Husqvarna) जल्द ही लॉन्च करने वाला है इलेक्ट्रिक स्कूटर। आइये जाने कब होगा लॉन्च।
हस्कवरना कंपनी साल 2021 में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकता है। कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम E-01 रखा है जो फाइनल नहीं है लॉन्च के वक़्त नाम को बदला भी जा सकता है। हस्कवरना का इलेक्ट्रिक स्कूटर E-01 बजाज के चेतक पे बेस्ड होगा और इस स्कूटर को बजाज के पुणे स्थित चाकन प्लांट में बनाया जायेगा।
माना जा रहा है की इलेक्ट्रिक स्कूटर E-01 में 4kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगाया जायेगा और साथ में अलॉय व्हील्स, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कलर इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए जाने का उम्मीद है।
बताया जा रहा है की हस्कवरना कंपनी एक इलेक्ट्रिक बाइक पे काम कर रहा है जिसके डिटेल्स में खुलासा नहीं किया गया है।
हस्कवरना कंपनी मार्च 2020 में 2 बाइक लॉन्च किये थे विटपिलेन 250 और स्वार्टपिलेन 250 जिसकी कीमत 1.80 लाख रुपये की (एक्स-शोरूम) रखा गया था। हस्कवरना के दोनों बाइक 250cc इंजन कैपेसिटी के साथ आता है।
कंपनी अब स्वार्टपिलेन को 200cc के इंजन कैपेसिटी के साथ लॉन्च करने का प्लान कर रहा है। इसे अभी पुणे के प्लांट में टेस्ट किया जा रहा है। इसके लांच का अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।



ConversionConversion EmoticonEmoticon